Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

मुर्गे से गधे तक पहुंची सियासी तकरार, कांग्रेस-भाजपा के बीच कार्टून वार तेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच सोशल मीडिया पर सियासी तकरार अब कार्टून वार तक पहुंच गई है। कांग्रेस ने भाजपा पर नाम बदलने को लेकर तंज कसते हुए एक कार्टून जारी किया, जिसके जवाब में भाजपा ने राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए गधे वाला कार्टून पोस्ट किया है।

कांग्रेस ने मुर्गे को बताया ‘कटहल’

दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के खाने को लेकर वायरल हुई एक तस्वीर पर तंज कसा है। तस्वीर में नॉन-वेज खाने को लेकर उठे सवालों के बाद इसे कटहल बताए जाने के दावे पर कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर कार्टून जारी किया।

कार्टून में मुर्गे को कटहल बताते हुए लिखा गया कि “पहले लोगों को मुर्गा बनाया, अब मुर्गे को कटहल। नाम बदलने में माहिर भाजपा, अब मुर्गे की बारी है।”

यह भी पढ़ें – ‘रामायण’ में यश के रावण लुक के कायल हुए हनी सिंह, बोले- रणबीर से भी ज्यादा अच्छे लगे

भाजपा ने राहुल गांधी पर किया पलटवार

कांग्रेस के इस कार्टून के जवाब में छत्तीसगढ़ भाजपा ने भी सोशल मीडिया पर एक कार्टून पोस्ट किया। इसमें राहुल गांधी को गधे के रूप में दिखाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा गया।

भाजपा ने पोस्ट में लिखा, “इस गधे के सामने, गधे ने भी हार मान ली है।” कार्टून में आगे कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा गया कि “पहले गधे को अपना नेता बनाया, अब गधे को घोड़ा बनाने में लगे हैं।”

सोशल मीडिया पर दोनों दलों के बीच जारी यह कार्टून वार अब सियासी बयानबाजी का नया माध्यम बन गया है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर निशाना साधने के लिए सोशल मीडिया पोस्ट और कार्टून का सहारा ले रही हैं।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button