Follow Us on Our Social Media
Madhya Pradesh

जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, कैलारस शुगर मिल, वंदे मातरम विवाद और बालाघाट में बच्चों की मौत पर दिया बयान

ग्वालियर पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कैलारस शुगर मिल, वंदे मातरम विवाद और बालाघाट में बच्चों की मौत के मामले को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

पटवारी ने कैलारस शुगर मिल को लेकर कहा कि पिछले 25 साल से मिल को दोबारा शुरू करने की बातें और घोषणाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक इसे चालू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कैलारस से कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय पिछले सात दिनों से किसानों के साथ भूख हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन सरकार को इसकी चिंता नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान कल्याण वर्ष की घोषणा की है, लेकिन किसानों को महंगाई और फसलों के कम दाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पटवारी ने सरकार से किसानों के हित में किए गए वादों को पूरा करने की मांग की।

वंदे मातरम विवाद पर भी बोले पटवारी

वंदे मातरम विवाद को लेकर जीतू पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विवाद खड़ा कर देशभक्ति का प्रमाणपत्र लेने की कोशिश करती है। पटवारी ने कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत देशभक्ति के बड़े प्रतीक हैं और इन पर विवाद की कोई जरूरत नहीं है। कांग्रेस संविधान के अनुसार ही काम करेगी।

यह भी पढ़ें – शहडोल में जर्जर स्कूल भवन से परेशान छात्र पहुंचे कलेक्ट्रेट, बोले- पहले हमारी समस्या सुनिए साहब

बालाघाट में बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा

बालाघाट में बच्चों की मौत के मामले को लेकर भी पटवारी ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बच्चों की मौतें प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।

पटवारी ने दावा किया कि छिंदवाड़ा में भी पहले बच्चों की मौत का मामला सामने आया था और अब बालाघाट की घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने सरकार से मामले पर तत्काल ध्यान देने और जरूरी कार्रवाई करने की मांग की।

 

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button