Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

भाजपा के सहयोग केंद्र में 55 से अधिक आवेदन, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कार्यकर्ताओं की सुनी समस्याएं

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संचालित सहयोग केंद्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं की मांगों और समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं।

सहयोग केंद्र में आज 55 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जबकि प्रदेशभर से 200 से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे। तोखन साहू ने कार्यकर्ताओं के आवेदनों को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण का भरोसा दिलाया।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि सहयोग केंद्र के जरिए भाजपा कार्यकर्ता अपनी मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई आवेदनों का निराकरण भी हो रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं का संगठन और सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।

यह भी पढ़ें – कैलाश गुफा के लिए निकले 600 से ज्यादा कांवरिए, 120 KM की पदयात्रा कर करेंगे जलाभिषेक

इस दौरान प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय और सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने भी मौजूद रहे।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button