Follow Us on Our Social Media
Entertainment

गौहर खान पर टिप्पणी से भड़के कुशाल टंडन, निखिल चिनपा को लगाई फटकार

अभिनेता कुशाल टंडन अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड गौहर खान के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। दरअसल, एक चैट शो में गौहर खान की ओर से उनके गेमप्ले की आलोचना पर निखिल चिनपा ने ऐसा जवाब दिया, जिसमें उन्होंने मेनोपॉज का जिक्र किया। महिलाओं की शारीरिक स्थिति को खेल से जुड़ी आलोचना के साथ जोड़ने पर विवाद खड़ा हो गया।

निखिल चिनपा हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो ‘डबल डेट’ में पहुंचे थे। इस दौरान उनसे गौहर खान की ओर से की गई आलोचना को लेकर सवाल पूछा गया। जवाब में उन्होंने मेनोपॉज और पेरीमेनोपॉज का जिक्र किया। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कुशाल टंडन ने निखिल को सुनाई खरी-खोटी

निखिल के बयान का वीडियो सामने आने के बाद कुशाल टंडन भड़क गए। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर निखिल को टैग करते हुए कहा कि उन्हें अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए और हर इंटरव्यू में उनका नाम लेना बंद करना चाहिए।

कुशाल ने निखिल से महिलाओं के मेनोपॉज को लेकर की गई टिप्पणी पर माफी मांगने की भी मांग की। हालांकि, अपने गुस्से में कुशाल ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में आपत्तिजनक और गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें –लंबे युद्ध के लिए अमेरिका की सैन्य ताकत पर सवाल, हथियारों के भंडार और डिफेंस प्रोडक्शन पर बढ़ी चिंता

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर बढ़ा विवाद

कुशाल ने एक अन्य पोस्ट में भी निखिल चिनपा को महिलाओं पर की गई टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा। उन्होंने निखिल के बयान को अनुचित बताते हुए उनके खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

कुशाल टंडन और गौहर खान कई साल पहले अलग हो चुके हैं। गौहर अब अपनी शादीशुदा जिंदगी में हैं। इसके बावजूद गौहर को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कुशाल के समर्थन में सामने आने से सोशल मीडिया पर दोनों के पुराने रिश्ते की भी चर्चा शुरू हो गई है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button