Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

नवा रायपुर की ‘ब्लू वाटर’ खदान में 72 घंटे बाद भी युवक लापता, डीप डाइवर्स और विशेषज्ञ टीम बुलाने की मांग

रायपुर। नवा रायपुर के नकटी स्थित ‘ब्लू वाटर’ खदान में युवक मोहम्मद आदिल खान के डूबने की घटना को 72 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले को लेकर छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीस गांधी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

इदरीस गांधी के मुताबिक, खदान की गहराई करीब 200 से 400 फीट तक बताई जा रही है, जबकि मौके पर मौजूद बचाव दल की क्षमता लगभग 60 फीट तक ही बताई गई है। ऐसे में इतनी गहराई में तलाश के लिए विशेषज्ञ टीम और अत्याधुनिक उपकरणों की जरूरत है।

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन बारिश का दौर, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

उन्होंने मांग की है कि भारतीय नौसेना के प्रशिक्षित डीप डाइवर्स या केंद्रीय विशेषज्ञ टीम को तत्काल मौके पर बुलाया जाए। साथ ही पानी के भीतर दूर से संचालित वाहन, सोनार और हाई-डेप्थ कैमरे जैसे उपकरणों की मदद से वैज्ञानिक तरीके से तलाशी अभियान चलाया जाए।

इदरीस गांधी ने कहा कि तीन दिन बीतने के बावजूद गहराई के अनुरूप संसाधन उपलब्ध नहीं होना प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि राजधानी से लगे क्षेत्र में ऐसे हादसों से निपटने के लिए अत्याधुनिक बचाव व्यवस्था उपलब्ध होनी चाहिए।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button