Follow Us on Our Social Media
International

अफगान-अमेरिकी आयशा वहाब ने रचा इतिहास, बनीं अमेरिकी कांग्रेस की पहली अफगान-अमेरिकी सदस्य

अमेरिका में डेमोक्रेटिक नेता आयशा वहाब ने कैलिफोर्निया के विशेष चुनाव में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। 39 वर्षीय आयशा अमेरिकी कांग्रेस के लिए चुनी जाने वाली पहली अफगान-अमेरिकी बन गई हैं। उन्होंने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार मेलिसा हर्नांडेज को 53.1% वोट के साथ हराया।

आयशा का यह सफर आसान नहीं रहा। अफगानिस्तान से आए शरणार्थी परिवार में जन्मीं आयशा ने बचपन में ही अपने माता-पिता को खो दिया था। इसके बाद उन्हें कैलिफोर्निया में एक अफगान-अमेरिकी परिवार ने गोद लिया और उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी।

आर्थिक मुश्किलों के बावजूद आयशा ने राजनीति में कदम रखा। साल 2018 में वह हेवर्ड सिटी काउंसिल के लिए चुनी गईं। इसके बाद 2022 में उन्होंने कैलिफोर्निया स्टेट सीनेट का चुनाव जीता और पहली मुस्लिम तथा पहली अफगान-अमेरिकी महिला बनीं, जो इस सदन के लिए चुनी गईं।

यह भी पढ़ें -करीना कपूर ने देखी ‘Michael’, जाफर जैक्सन की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ

आयशा किफायती आवास, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और आर्थिक असमानता जैसे मुद्दों को लेकर काम करती रही हैं। उनकी राजनीति को डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रगतिशील धड़े से जोड़ा जाता है।

कैलिफोर्निया के 14वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट के इस विशेष चुनाव में आयशा ने अपने ही दल की मेलिसा हर्नांडेज को हराया। यह सीट पूर्व सांसद एरिक स्वेलवेल के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। आयशा फिलहाल जनवरी 2027 तक इस सीट का कार्यकाल पूरा करेंगी। नवंबर में दोनों उम्मीदवार पूर्ण दो वर्षीय कार्यकाल के लिए फिर चुनाव लड़ेंगी।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button