Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में मिले संक्रमित मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के रायपुर और राजनांदगांव जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। स्वाइन फ्लू के मामलों के बीच कोरोना संक्रमण सामने आने से स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर में मिले संक्रमित मरीज का इलाज फिलहाल होम आइसोलेशन में चल रहा है। वहीं राजनांदगांव में मिले मरीज का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। दोनों मामलों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक निगरानी रखी जा रही है।

संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग शुरू

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दोनों संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान और ट्रेसिंग की जा रही है। मरीजों के परिजनों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद जरूरत के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमित मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। साथ ही संक्रमण के संभावित प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना संक्रमण के संभावित लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतने की अपील की है। लोगों को बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण होने पर तत्काल जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह लेने को कहा गया है।

इसके अलावा भीड़भाड़ वाली जगहों पर विशेष सावधानी बरतने और जरूरत के अनुसार मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने और स्थिति को लेकर घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button