Follow Us on Our Social Media
National

सत्य निकेतन हादसे में चौथी गिरफ्तारी, PG संचालक सुधांशु गिरफ्तार; जर्जर इमारत पर चला बुलडोजर

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध रूप से पीजी संचालित करने वाले सुधांशु को पकड़ा है। वहीं, हादसे के बाद प्रशासन ने आसपास की जर्जर और असुरक्षित इमारतों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीजी संचालक को 1.05 लाख रुपए महीने पर दी गई थी इमारत

पुलिस पूछताछ में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी महेश ने बताया कि अगस्त 2025 में पांच मंजिला इमारत को उसने दो बिजनेस पार्टनर शुभम त्यागी और सुधांशु को लीज पर दिया था। दोनों साझेदार वहां ‘Hostel Daze’ नाम से लड़कों का पीजी चला रहे थे।

इसके बदले दोनों हर महीने मकान मालिक को 1 लाख 5 हजार रुपए किराया देते थे। महेश से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया। उसका बिजनेस पार्टनर शुभम त्यागी अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

हादसे में 7 लोगों की हुई थी मौत

सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे मरम्मत का काम चल रहा था, इसी दौरान पांच मंजिला इमारत ढह गई थी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे। मामले में मकान मालिक हरिराम गुप्ता, महेश और पीजी संचालक सुधांशु समेत अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

बगल की जर्जर इमारत पर भी कार्रवाई

हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने आसपास मौजूद असुरक्षित इमारतों को लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली नगर निगम ने बुधवार सुबह हादसे वाली जगह के पास स्थित एक जर्जर इमारत को गिराने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रशासन का उद्देश्य किसी अन्य संभावित हादसे को रोकना है।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button