Follow Us on Our Social Media
National

मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने राहुल-प्रियंका से की मुलाकात, साथ किया नाश्ता

दिल्ली में हुई मुलाकात

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने नई दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। इस दौरान तीनों ने साथ में नाश्ता किया। अनवर इब्राहिम भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं और 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।

मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इनमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अनवर इब्राहिम एक साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में तीनों नाश्ता करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में राहुल गांधी और अनवर इब्राहिम एक-दूसरे का हाथ थामे मुस्कुराते नजर आए।

पहले भी राहुल गांधी से मिल चुके हैं अनवर

राहुल गांधी और अनवर इब्राहिम की यह पहली मुलाकात नहीं है। इससे पहले 2024 में भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान भी मलेशियाई प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। उस समय उन्होंने गांधी परिवार को अपना पारिवारिक मित्र बताया था।

ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी से भी मुलाकात

अनवर इब्राहिम ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर चुके हैं। दिल्ली में आयोजित एक रात्रिभोज कार्यक्रम के दौरान उनका अलग अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय गीत ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ की कुछ पंक्तियां गाईं।

यह गीत 1965 में रिलीज हुई फिल्म ‘तीन देवियां’ का है। गीत को एसडी बर्मन ने संगीतबद्ध किया था, जबकि इसके बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे। अनवर इब्राहिम हिंदी सिनेमा और उसके संगीत में रुचि रखते हैं। उनके गीत गाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button