Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

जगदलपुर में दीया जलाने को लेकर कांग्रेस-भाजपा में विवाद, जमकर हुई झड़प; सड़क पर बिखरे जूते-चप्पल

जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर जगदलपुर में आयोजित ‘आशीर्वाद समारोह’ के दौरान दीया जलाने को लेकर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। दंतेश्वरी मंदिर से मिताली चौक तक दीये जलाने का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आयोजन के लिए की गई बैरिकेडिंग को लेकर विरोध जताया।

कांग्रेस का आरोप था कि बैरिकेडिंग के कारण अंदर की छोटी-बड़ी दुकानें बंद हो गई हैं, जिससे स्थानीय दुकानदारों को परेशानी हो रही है। इसी बीच भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ महापौर संजय पांडे भी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस हुई और देखते ही देखते मामला झड़प तक पहुंच गया।

दोनों पक्षों में खींचतान, सड़क पर बिखरे जूते-चप्पल

विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर खींचतान हुई। मौके पर जूते-चप्पल चलने की भी स्थिति बनी। झड़प के बाद सड़क पर जूते-चप्पल और चश्मे तक बिखरे नजर आए। घटना के बाद मौके पर तनाव का माहौल बन गया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

विवाद बढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। इसके बावजूद मौके पर नारेबाजी जारी रही। कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता एक-दूसरे पर आरोप लगाते नजर आए।

गृहमंत्री विजय शर्मा से भी कांग्रेसियों की बहस

विवाद के बीच गृहमंत्री विजय शर्मा के साथ भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बहस हुई। दीया जलाने के आयोजन को लेकर शुरू हुआ विरोध अब कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच राजनीतिक टकराव में बदल गया। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button