Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक में 36 आवेदन पर चर्चा, अमित जोगी की वापसी का मामला फिलहाल लंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में आज अनुशासन समिति की अहम बैठक आयोजित हुई। धनेंद्र साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में निष्कासित नेताओं और पार्टी में वापसी के लिए आवेदन देने वाले नेताओं के प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा की गई। कुछ मामलों में निष्कासन समाप्त करने पर समिति ने सहमति जताई, जबकि कुछ प्रकरणों को विचाराधीन रखा गया है।

समिति के मुताबिक, सभी मामलों को लेकर संबंधित जिला कांग्रेस कमेटियों से भी चर्चा की जाएगी। बैठक में AICC के तीनों सह-प्रभारी के. एस. ए. संपत कुमार, जरिता लैतफलांग और विजय जांगिड़ भी मौजूद रहे। बैठक में कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए थे।

अमित जोगी की कांग्रेस में वापसी पर क्या हुआ?

अनुशासन समिति की बैठक में अमित जोगी का प्रकरण भी सामने आया। समिति के अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने बताया कि अमित जोगी का मामला फिलहाल विचारणीय है। इस पर बैठक में चर्चा हुई, लेकिन प्रकरण को अभी लंबित रखा गया है।

ऐसे में अमित जोगी की कांग्रेस में वापसी को लेकर फिलहाल कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। लंबित मामलों पर आगामी बैठक में फैसला होने की संभावना है।

पार्टी विरोधी बयानबाजी पर सख्त रुख

बैठक में कांग्रेस ने यह भी तय किया कि पार्टी के खिलाफ सार्वजनिक बयान देने या पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले नेताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा। पार्टी के मुताबिक, मीडिया के माध्यम से की गई पार्टी विरोधी बयानबाजी को भी अनुशासनहीनता के दायरे में माना जाएगा और ऐसे मामलों में कार्रवाई की जाएगी।

धनेंद्र साहू ने बताया कि आगामी दो महीने के भीतर अनुशासन समिति की दोबारा बैठक बुलाई जाएगी। इसमें लंबित प्रकरणों पर चर्चा कर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

 

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button