Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

धमतरी में आज स्कूलों की छुट्टी, भारी बारिश के चलते 25 सितंबर को सभी स्कूल बंद; परीक्षा की नई तारीख बाद में

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया गया है। जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में 25 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है।

विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया फैसला

जारी आदेश के मुताबिक, जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण छात्रहित और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। अवकाश के दौरान स्कूलों में किसी भी तरह की शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं होंगी।

त्रैमासिक परीक्षा की नई तारीख बाद में होगी जारी

वर्तमान में स्कूलों में त्रैमासिक परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में परीक्षा को लेकर भी विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए अहम सूचना जारी की गई है। 25 सितंबर को होने वाली परीक्षा की आगामी तिथि के संबंध में अलग से आदेश जारी किया जाएगा।

स्कूल की सूचना पर नजर रखने की अपील

प्रशासन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा की नई तारीख और अन्य जरूरी जानकारी के लिए अपने विद्यालय या संबंधित विभाग की ओर से जारी सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।

DMT SCHOOL

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button