‘लव एंड वॉर’ से सामने आया आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक, ग्लैमरस अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस; रणबीर के बाद अब छाया Alia का लुक

संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. बीते दिनों फिल्म से रणबीर कपूर का दमदार फर्स्ट लुक जारी किया गया था. अब मेकर्स ने आलिया भट्ट की पहली झलक भी ऑफिशियल तौर पर जारी कर दी है. सामने आते ही आलिया का यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पोस्टर में आलिया भट्ट बेहद ग्लैमरस और स्टनिंग अवतार में नजर आ रही हैं. वह रेड कलर के शिमरी कट-आउट आउटफिट में दिखाई दे रही हैं. उनके सिर पर बड़े पंखों वाला क्राउन नजर आ रहा है, जबकि स्टेज पर बिखरी रोशनी उनके पूरे लुक को और ग्रैंड बना रही है. आलिया के कॉन्फिडेंस, एटीट्यूड और एक्सप्रेशन्स ने पोस्टर में खासा ध्यान खींचा है.
‘लव एंड वॉर’ में दिखेगा आलिया का अलग अंदाज
आलिया भट्ट की फिल्म के सेट से पहले भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो चुकी थीं. हालांकि अब मेकर्स ने रणबीर कपूर के बाद आधिकारिक तौर पर आलिया का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है. पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में आलिया का किरदार उनके पिछले किरदारों से काफी अलग और ग्रैंड अंदाज में पेश किया जाएगा.
संजय लीला भंसाली की फिल्मों में महिला किरदारों को भव्य अंदाज में पेश करने के लिए जाना जाता है. आलिया का यह नया लुक भी उसी भव्य विजुअल ट्रीटमेंट की झलक देता है.
आलिया ने भी फिल्म से अपना नया लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “संजय लीला भंसाली ने तैयार किया है.” फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
रणबीर कपूर के लुक ने भी खींचा था ध्यान
आलिया से पहले रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसे फैंस की ओर से काफी पसंद किया गया. पोस्टर में रणबीर ब्लू कलर की विंटेज कन्वर्टिबल कार में बैठे नजर आए थे. उन्होंने स्काई ब्लू कॉलर वाली टी-शर्ट और चश्मा पहना हुआ था.
हालांकि उनके लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनके हाथ पर गया, जिस पर गहरी चोट और खून के निशान दिखाई दे रहे थे. रणबीर का इंटेंस और रौबदार अवतार फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहा है.
अब फैंस की नजर विकी कौशल के लुक पर है. फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल की तिकड़ी पहली बार संजय लीला भंसाली के निर्देशन में एक साथ नजर आएगी.



