Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

B.Ed. और D.El.Ed. काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 सितंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीयन; देखें संशोधित शेड्यूल

रायपुर। B.Ed. और D.El.Ed. पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। सत्र 2026-27 की द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पंजीयन और विकल्प फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि में दो दिन की बढ़ोतरी की गई है। अब विद्यार्थी 27 सितंबर 2026, रविवार तक ऑनलाइन पंजीयन और विकल्प फॉर्म जमा कर सकेंगे।

यह निर्णय छात्रहित और मौजूदा प्राकृतिक परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT), छत्तीसगढ़ की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

काउंसलिंग के शेड्यूल में आंशिक संशोधन

आदेश के अनुसार, राज्य के शासकीय और निजी शिक्षा महाविद्यालयों एवं संस्थाओं में संचालित B.Ed. और D.El.Ed. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित ऑनलाइन काउंसलिंग 2026 के द्वितीय चरण की पूर्व निर्धारित तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है।

पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने से उन विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय मिलेगा, जो निर्धारित अवधि में ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे।

ये रहेंगी संशोधित तिथियां

– पंजीयन एवं ऑनलाइन विकल्प फॉर्म जमा: 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक

– प्रथम सूची के लिए दावा-आपत्ति: 30 सितंबर 2026

– प्रवेश के लिए प्रथम सूची जारी: 1 अक्टूबर 2026

– प्रथम सूची के आधार पर प्रवेश: 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 तक

विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे संशोधित कार्यक्रम के अनुसार समय-सीमा के भीतर पंजीयन और विकल्प फॉर्म की प्रक्रिया पूरी कर लें। तय तिथि के बाद आवेदन प्रक्रिया को लेकर अलग से अवसर मिलेगा या नहीं, इसकी जानकारी संबंधित विभाग के आगामी निर्देशों पर निर्भर करेगी।

WhatsApp Image 2026 09 26 at 1.52.26 PM

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button