खारून नदी का जलस्तर बढ़ा, महादेव घाट के विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन फिलहाल बंद

रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रहे खारून नदी के जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। महादेव घाट के समीप स्थित नगर निगम के विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया फिलहाल बंद कर दी गई है।
प्रशासन के मुताबिक खारून नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में महादेव घाट स्थित विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
नागरिकों से सहयोग की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि फिलहाल महादेव घाट के समीप स्थित विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन के लिए न आएं। नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और इस व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई है।
प्रशासन की ओर से लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, ताकि बढ़े हुए जलस्तर के बीच किसी तरह की दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न न हो।
जलस्तर सामान्य होने पर फिर शुरू होगा विसर्जन
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खारून नदी का जलस्तर सामान्य होने के बाद महादेव घाट के समीप स्थित विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी जाएगी।
विसर्जन की प्रक्रिया दोबारा शुरू किए जाने को लेकर प्रशासन की ओर से अलग से सूचना जारी की जाएगी। तब तक नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और विसर्जन कुंड की ओर न जाएं।


