Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की पल्लवी नायक ने ऑस्ट्रेलिया में बढ़ाया प्रदेश का मान, Social Sage को मिला Champion Marketing Services अवॉर्ड

रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी प्रतिभा, मेहनत और उद्यमिता की पहचान बनाई है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women’s Small Business Champion Awards में प्रतिष्ठित Champion Marketing Services का खिताब हासिल किया है।

पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने वर्ष 2022 में मेलबर्न से Social Sage की शुरुआत की थी। पल्लवी नायक, डॉ. किरणमयी नायक की बहू हैं।

5 हजार से ज्यादा नामांकन में बनाई जगह

26 सितंबर 2026 को सिडनी के फुर्लटन होटल में आयोजित पुरस्कार समारोह में ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग हिस्सों से करीब 800 दावेदार पहुंचे। आयोजकों के अनुसार, 5,000 से अधिक व्यवसायों के नामांकन के बीच Social Sage ने पहले Top 25 में जगह बनाई।

इसके बाद अंतिम चरण में कंपनी Top 10 विजेताओं में शामिल हुई और Marketing Services श्रेणी में Champion का खिताब अपने नाम किया।

image 41

2022 में शुरू हुआ सफर, भारत और दुबई तक विस्तार

पल्लवी नायक और विक्रम नायक ने 2022 में मेलबर्न से Social Sage की शुरुआत की थी। कंपनी सोशल मीडिया मार्केटिंग, डिजिटल स्ट्रैटेजी, ब्रांडिंग और डिजिटल ग्रोथ से जुड़ी सेवाएं प्रदान करती है।

ऑस्ट्रेलियाई बाजार में पहचान बनाने के बाद कंपनी ने अपने कारोबार का विस्तार भारत और दुबई तक किया है। Social Sage का फोकस व्यवसायों और ब्रांड्स को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिक लोगों तक पहुंचाने और उनकी डिजिटल ग्रोथ में मदद करने पर है।

छत्तीसगढ़ से ऑस्ट्रेलिया तक पहचान

Social Sage को मिला यह सम्मान पल्लवी नायक और विक्रम नायक की उद्यमिता यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। एक छोटे बिजनेस आइडिया से शुरू हुआ उनका सफर कुछ ही वर्षों में अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचा है।

Australian Women’s Small Business Champion Awards छोटे व्यवसायों, उद्यमिता, नवाचार और महिला नेतृत्व को सम्मानित करने वाला ऑस्ट्रेलियाई मंच है। Social Sage की यह उपलब्धि पल्लवी नायक और विक्रम नायक के निरंतर प्रयासों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार विस्तार की यात्रा को दर्शाती है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button