Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

संसद भवन में गूंजेगी बिलासपुर की बेटी की आवाज, प्रशंसा करेंगी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

बिलासपुर।  बिलासपुर की प्रशंसा पांडे 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर संसद भवन, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। संसद भवन रवाना होने से पहले शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उनका सम्मान किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य कमलेश सर सहित प्रोफेसर मंजू माधुरी बाजपेयी, चौधरी सर, सिन्हा मैडम, सीमा मिश्रा और डॉ. पूजा शर्मा समेत अन्य प्राध्यापकों ने प्रशंसा का अभिनंदन कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

प्रशंसा पांडे नेशनल यूथ पार्लियामेंट की प्रदेश विजेता हैं। इसके अलावा वे विकसित भारत लीडर्स डायलॉग में भी राज्य स्तर पर उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। पिछले दो वर्षों से वे नेशनल यूथ पार्लियामेंट के माध्यम से विधानसभा स्तर पर युवाओं का प्रतिनिधित्व करती आ रही हैं।

युवा नेतृत्व के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से उन्हें Youth Icon की उपाधि भी मिल चुकी है। Youth Icon के रूप में प्रशंसा ने नशामुक्त भारत अभियान समेत युवाओं से जुड़े कई राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लिया है। प्रधानमंत्री के साथ आयोजित ‘खेल की बात’ और युवा संवाद जैसे कार्यक्रमों में भी उन्होंने सहभागिता की है।

निरंतर सक्रियता का परिणाम

संसद भवन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रशंसा का चयन उनके युवा नेतृत्व और राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों में निरंतर सहभागिता से जुड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। उनके इस चयन से महाविद्यालय के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों में भी उत्साह है।

बिलासपुर की बेटी का संसद भवन में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना युवाओं के लिए प्रेरणादायक अवसर है। महाविद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की पहचान को मजबूती से रखने की शुभकामनाएं दीं।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button