Follow Us on Our Social Media
ChhattisgarhBilaspur

बिलासपुर में ACB का बड़ा एक्शन, पटवारी और CSPDCL कर्मचारी 35 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

बिलासपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक ही दिन में दो बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।

पहली कार्रवाई रतनपुर तहसील में की गई, जहां पटवारी भानु चंद्रा को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। शिकायतकर्ता किसान अशोक अग्रवाल ने एसीबी से शिकायत की थी कि जमीन के नक्शे के बटांकन के लिए पटवारी ने 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

दूसरी कार्रवाई CSPDCL के मस्तूरी स्थित कार्यालय में हुई। यहां बाबू सहदेव कुमार चंद्रा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि बिजली पोल लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले उसने शिकायतकर्ता से रकम मांगी थी।

एसीबी की दोनों कार्रवाई के बाद आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एक ही दिन में दो सरकारी कर्मचारियों के रिश्वत लेते पकड़े जाने से यह संदेश गया है कि रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ एजेंसियां लगातार निगरानी रख रही हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button