कोयला कारोबारी शाहबाज खान के ठिकानों पर ACB/EOW की दबिश, अलका एवेन्यू स्थित घर पहुंची टीम

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार सुबह जांच एजेंसियों की अलग-अलग टीमों ने कई जिलों में एक साथ कार्रवाई की। बिलासपुर, रायपुर और राजनांदगांव समेत प्रदेश के कई ठिकानों पर ED और ACB/EOW की टीमें जांच के लिए पहुंचीं।
बिलासपुर में कोयला कारोबारी शाहबाज खान के उसलापुर स्थित अलका एवेन्यू निवास पर ACB/EOW की टीम ने दबिश दी। यहां टीम दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
CGMSC और कोल मामले से जुड़ी जांच
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई CGMSC और कोल घोटाले से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में की जा रही है। वहीं, रायपुर में तीन से चार ठिकानों पर ED की कार्रवाई जारी होने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि अलग-अलग जांच एजेंसियां प्रदेश के कई जिलों में एक साथ दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही हैं।
फिलहाल शाहबाज खान के निवास पर चल रही कार्रवाई में क्या जानकारी सामने आती है, इसका इंतजार है। जांच एजेंसियों की ओर से कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।



