BusinessNational

अमरनाथ यात्रा के लिए एयरटेल का बड़ा कदम, पहलगाम और बालटाल मार्ग पर बढ़ाया नेटवर्क कवरेज

जम्मू/श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर मोबाइल नेटवर्क देने के लिए भारती एयरटेल ने यात्रा मार्ग पर अपनी कनेक्टिविटी और मजबूत कर दी है। कंपनी ने बालटाल के अलावा चंदनवाड़ी, पिस्सू टॉप और बेताब घाटी में भी नए नेटवर्क साइट्स शुरू किए हैं। इससे पहलगाम मार्ग और पवित्र अमरनाथ गुफा तक मोबाइल नेटवर्क की सुविधा बेहतर होगी।

एयरटेल ने यह नेटवर्क विस्तार स्थानीय प्रशासन और सरकारी एजेंसियों के सहयोग से किया है। इसका उद्देश्य यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं, सुरक्षा बलों और प्रशासन को बेहतर वॉयस और डेटा कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है, ताकि आपातकालीन स्थिति में भी संचार व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

जम्मू-कश्मीर में एयरटेल के सीओओ विक्रम आरएस ने कहा कि कंपनी कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में भी लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा मार्ग पर नेटवर्क का विस्तार यात्रियों को सुरक्षित और निर्बाध संचार सुविधा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

एयरटेल का कहना है कि यह पहल देश के दूर-दराज़ इलाकों में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने और भारत के डिजिटल विकास को मजबूत करने की उसकी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button