Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

बेमेतरा में CG VSK ऐप से उपस्थिति नहीं दर्ज करने वाले शिक्षकों पर सख्ती, DEO ने जारी किया नोटिस

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के CG VSK ऐप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले शिक्षकों के खिलाफ जिला शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) बेमेतरा ने शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के संस्था प्रमुखों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है। नोटिस में ऐप के जरिए उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले शिक्षकों से जवाब मांगा गया है।

जिला शिक्षा विभाग के अनुसार, बेमेतरा जिले के चारों विकासखंड बेमेतरा, बेरला, नवागढ़ और साजा में कुल 4,472 शिक्षक पंजीकृत हैं। इनमें से केवल 56.82 प्रतिशत शिक्षकों ने CG VSK ऐप पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

जारी आंकड़ों के मुताबिक:

  • 659 शिक्षक अब तक ऐप में पंजीकृत नहीं हैं।
  • 2,874 शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
  • 1,598 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए।
  • 1,308 शिक्षक इनएक्टिव श्रेणी में हैं।

इन कारणों से जिले की रैंकिंग राज्य स्तर पर 29वें स्थान पर पहुंच गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संस्था प्रमुखों को निर्देश दिया है कि संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर निर्धारित समय सीमा में कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। साथ ही सभी शिक्षकों को नियमित रूप से CG VSK ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

शिक्षा विभाग का कहना है कि ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। नियमों की अनदेखी करने वाले शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

IMG 3954

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button