Follow Us on Our Social Media
EntertainmentNational

‘बंटवारा 1947’ पर भारी पड़ी ‘आवारापन 2’: 10 दिन में इमरान हाशमी की फिल्म ने कमाए 192 करोड़, सनी देओल की फिल्म 53 करोड़ पर अटकी

मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर 14 अगस्त को रिलीज हुई ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) के बीच मुकाबला अब एकतरफा होता नजर आ रहा है। दोनों फिल्मों की रिलीज को 10 दिन हो चुके हैं और दो वीकेंड भी गुजर गए हैं। शुरुआत में माना जा रहा था कि सनी देओल स्टारर ‘बंटवारा 1947’ इमरान हाशमी की फिल्म को कड़ी टक्कर देगी, लेकिन बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों ने पूरी तस्वीर बदल दी है। ‘आवारापन 2’ ने दुनियाभर में ‘बंटवारा 1947’ से तीन गुना से ज्यादा कमाई कर ली है।

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी जैसे कलाकार हैं। करीब 120 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म का 10 दिनों का नेट इंडिया कलेक्शन 36.80 करोड़ रुपए रहा। ग्रॉस कलेक्शन 43.67 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 52.52 करोड़ रुपए पहुंचा है। फिल्म ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि दूसरे दिन इसकी कमाई 13.50 करोड़ रुपए रही। इसके बाद कलेक्शन लगातार नीचे आता गया।

यह भी पढ़े: ‘आवारापन 2’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार जारी, 6 दिन में 100 करोड़ के पार पहुंची कमाई

वहीं, इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी स्टारर ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2)  ने रिलीज के साथ ही शानदार शुरुआत की। करीब 45 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इसके बाद दूसरे दिन 33.75 करोड़ और तीसरे दिन 26 करोड़ रुपए की कमाई की।

10 दिनों में ‘आवारापन 2’ का नेट इंडिया कलेक्शन 136.25 करोड़ रुपए हो चुका है। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 162.50 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 192.80 करोड़ रुपए पहुंच गया है। इस तरह फिल्म अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है।

19 साल बाद फिर बदला बॉक्स ऑफिस का हिसाब

दिलचस्प बात यह है कि 19 साल पहले भी इमरान हाशमी और सनी देओल की फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश हुआ था। तब सनी देओल की फिल्म बाजी मार गई थी, लेकिन इस बार इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2)  ने मुकाबला पूरी तरह अपने नाम कर लिया है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button