पानी की टंकी में मिला सिर कटा शव, आरोपी के घर से बरामद हुआ सिर; पूजा सामग्री मिलने से तांत्रिक क्रिया की आशंका

बलांगीर। ओडिशा के बलांगीर जिले के देवगांव थाना क्षेत्र में एक युवक की निर्मम हत्या (MURDER) का मामला सामने आया है। बगड़ा गांव के पास पानी की टंकी में सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी के घर से मृतक का कटा हुआ सिर भी बरामद किया गया है।
गुरुवार सुबह बगड़ा हाईस्कूल के पास स्थित पानी की टंकी में कुछ चरवाहों ने शव को तैरते देखा। सूचना मिलने पर देवगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की पहचान तुषुरा थाना क्षेत्र के टेबड़ामुंडा गांव निवासी संतोष खरसेल के रूप में हुई। परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस ने इसके बाद बगड़ा गांव निवासी शत्रुघ्न साहू और गणेशर साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
यह भी पढ़े: दूध देने निकले 65 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, रास्ते में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने संतोष की हत्या (MURDER) (MURDER)की बात स्वीकार की। इसके बाद शत्रुघ्न साहू की निशानदेही पर उसके घर से संतोष का कटा हुआ सिर बरामद किया गया। पुलिस को आरोपी के घर से बेलपत्र, चावल, तांबे का नाग और देवी-देवताओं से जुड़ी पूजा सामग्री भी मिली है।
पूजा सामग्री मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर हत्या के पीछे अंधविश्वास या तांत्रिक क्रिया का संदेह जताया जा रहा है। स्थानीय सरपंच चित्तरंजन साहू ने आशंका जताई कि युवक की बलि दी गई हो सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी तक तांत्रिक क्रिया या बलि की बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस हत्या की वजह और घटनाक्रम के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
बताया गया है कि संतोष 18 अगस्त से लापता था। परिजन उसकी तलाश (MURDER) कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब शव मिलने के बाद परिवार में मातम है। बलांगीर सदर एसडीपीओ सरोज उपाध्याय ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या के कारणों की विस्तृत जांच जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।



