Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

BJP के रैप सॉन्ग पर भूपेश बघेल का पलटवार, बोले- ‘इटली का चश्मा भाजपा वालों ने पहन रखा है’

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के रैप सॉन्ग को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘इटली का चश्मा’ भाजपा के लोगों ने पहन रखा है। बघेल ने कहा कि भाजपा के लोग हॉफ पैंट और टोपी की बात करते हैं, लेकिन उनकी अपनी विचारधारा पर भी सवाल उठते हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को इटली से कितना प्रेम है, यह ‘मेलोडी खाओ’ से ही समझा जा सकता है। बघेल ने कहा कि राजीव गांधी ने सोनिया गांधी से विवाह किया था और सोनिया गांधी भारत की होकर रह गईं। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय नारी के रूप में देखा जाता है।

बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए सवाल किया कि मोदी जी बताएं कि भाभी को गुजरात से प्रधानमंत्री निवास में कब लाएंगे?

राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO की नियुक्ति पर सरकार को घेरा

राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO की नियुक्ति को लेकर भी भूपेश बघेल ने सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने अधिकारियों और कर्मचारियों पर भरोसा नहीं है, इसलिए एक रिटायर्ड सैन्य अधिकारी को CEO बनाया गया है।

बघेल ने दावा किया कि सरकार को भाजपा, RSS और VHP से जुड़े लोगों पर भी भरोसा नहीं रहा है। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े विवादों का जिक्र करते हुए चंपत राय पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि इससे देशवासियों की आस्था को ठेस पहुंची है।

UP में कांग्रेस-SP गठबंधन पर बोले- हाईकमान करेगा फैसला

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा कि इस संबंध में फैसला पार्टी हाईकमान करेगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर अंतिम निर्णय कांग्रेस नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।

7.8% GDP ग्रोथ के दावे पर भी उठाए सवाल

देश की 7.8 प्रतिशत GDP ग्रोथ के दावे पर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार को घेरा। बघेल ने कहा कि केवल आंकड़ों में विकास दिखने से काम नहीं चलेगा, बल्कि इसका असर जमीन पर भी नजर आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूर्व वित्त सचिव द्वारा 2.7 प्रतिशत की ग्रोथ का आंकड़ा बताए जाने से सरकार के आंकड़ों पर सवाल खड़े होते हैं। बघेल ने कहा कि वास्तविक विकास वही है, जो लोगों को दिखाई दे और जिसका लाभ आम जनता तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि यदि देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है तो निर्माण कार्यों में तेजी, रोजगार के अवसर और लोगों को बेहतर सुविधाएं दिखाई देनी चाहिए। लेकिन उनके अनुसार, जमीनी स्तर पर ऐसा नजर नहीं आ रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने GDP ग्रोथ के आंकड़ों को लेकर सरकार से सवाल करते हुए कहा कि विकास का दावा केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं होना चाहिए। जनता को बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य मूलभूत सुविधाओं के रूप में विकास का प्रत्यक्ष लाभ मिलना चाहिए।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button