Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

CGPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 12-13 सितंबर को होगा फ्री मॉक इंटरव्यू; ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के तहत मिलेगा इंटरव्यू का रियल अनुभव

रायपुर। CGPSC राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। साक्षात्कार की बेहतर तैयारी के लिए जिला प्रशासन रायपुर की ओर से ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के तहत निःशुल्क मॉक इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन 12 और 13 सितंबर 2026 को नेतृत्व साधना केंद्र, फुंडहर में होगा।

रियल इंटरव्यू का मिलेगा अनुभव

मॉक इंटरव्यू का उद्देश्य अभ्यर्थियों को वास्तविक साक्षात्कार जैसा अनुभव देना है, ताकि वे परीक्षा के अंतिम चरण के लिए अधिक आत्मविश्वास के साथ तैयार हो सकें। इस दौरान संभावित सवालों के प्रभावी जवाब, व्यक्तित्व प्रस्तुतीकरण, आत्मविश्वास और संवाद कौशल से संबंधित जरूरी मार्गदर्शन दिया जाएगा।

अभ्यर्थियों को विशेषज्ञों के सामने इंटरव्यू का अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। उनके प्रदर्शन का आकलन कर फीडबैक और सुधार के सुझाव भी दिए जाएंगे। इससे उम्मीदवारों को अपनी कमियों को पहचानने और वास्तविक साक्षात्कार से पहले उनमें सुधार करने में मदद मिलेगी।

11 सितंबर तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

इस पहल का लाभ लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 11 सितंबर 2026 तक निर्धारित Google Sheet में आवश्यक जानकारी भरकर पंजीयन करा सकते हैं। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक CGPSC अभ्यर्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

आयोजन या पंजीयन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी रोजगार अधिकारी केदार पटेल (9425502970) और चंद्रेश (7389931878) से संपर्क कर सकते हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए विभिन्न नवाचारी पहल की जा रही हैं। ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ भी इसी दिशा में एक प्रयास है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button