National

4000 करोड़ की ‘रामायण’ को लेकर बड़ी खबर, इस दिन रिलीज हो सकता है फिल्म का ट्रेलर

दिल्ली। साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल सुपरस्टार रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana ) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

लंबे समय से चर्चा में बनी इस पौराणिक फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर मेकर्स ने तैयारी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 4000 करोड़ रुपए के भारी-भरकम बजट में बन रही इस फिल्म का ट्रेलर जल्द ही दर्शकों के सामने आ सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स (Ramayana )  की मानें तो फिल्म के निर्माता एक भव्य ग्लोबल लॉन्च इवेंट के जरिए ‘रामायण’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम आयोजित किए जाने की चर्चा है।

बताया जा रहा है कि ट्रेलर 14 जुलाई 2026 को रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इससे पहले हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म का पहला टीजर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। टीजर के बाद फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। अब फैंस रणबीर कपूर के भगवान राम के किरदार की पहली झलक बड़े स्तर पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जबकि इसे नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट के शामिल होने की भी खबरें हैं। इसमें रणबीर कपूर के साथ यश, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और अरुण गोविल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

दो भागों में रिलीज होगी फिल्म

मेकर्स पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि ‘रामायण’ (Ramayana )  को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला भाग इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है, जबकि दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर दर्शकों के सामने आएगा।

पौराणिक कथा, बड़े बजट और शानदार स्टारकास्ट के कारण ‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में गिना जा रहा है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button