BilaspurChhattisgarh

बिलासपुर सोना कांड: सस्ते में जेवर खरीदने वाले दो सराफा कारोबारी सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने खोला बड़ा नेटवर्क

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (Bilaspur Gold Case) में नाबालिग को डरा-धमकाकर 450 ग्राम सोने के जेवर और 14.50 लाख रुपये हड़पने के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकंडा पुलिस ने अवैध तरीके से कम कीमत पर सोना खरीदने वाले दो ज्वेलरी व्यवसायियों समेत पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक एक महिला सहित कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

पुलिस के मुताबिक, सरकंडा निवासी पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जनवरी 2025 से जुलाई 2026 के बीच आरोपियों ने उसकी नाबालिग नातिन को जान से मारने की धमकी देकर करीब 450 ग्राम सोने के जेवर और 14.50 लाख रुपये अपने कब्जे में ले लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष जांच टीम गठित की।

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांच के दौरान पहले आयुष यादव, आदर्श शर्मा, प्रिंस साहू और आदित्य पांडे को (Bilaspur Gold Case) गिरफ्तार किया गया। उनसे पूछताछ में प्रियम शर्मा, आकाश झा, शौर्य करोलिया, राजेश सोनी उर्फ राजू और खुशबू बुधिया के नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस ने लगातार 72 घंटे तक छापेमारी कर सभी आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि धमकी देकर हासिल किए गए सोने के जेवर बेहद कम कीमत पर ज्वेलरी कारोबारियों को बेच दिए गए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी और करीब 170 ग्राम सोना बरामद किया है। बाकी सोने की तलाश जारी है।

पहले भी महिला चोर जेल जा चुकी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला खुशबू बुधिया (Bilaspur Gold Case) पर पहले भी चोरी के जेवर खरीदने के आरोप लग चुके हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने करीब 15 तोला सोना मात्र तीन लाख रुपये में बेच दिया था और उसी रकम से घूमने-फिरने में खर्च किया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। आशंका है कि चोरी और भयादोहन से जुड़े इस नेटवर्क में अन्य खरीदारों और कारोबारियों के नाम भी सामने आ सकते हैं। जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button