ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री साय ने 12 वर्षों के कार्यकाल को बताया ऐतिहासिक

गरीब कल्याण से लेकर विकास योजनाओं तक गिनाईं उपलब्धियां

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष पूरे होने के मौके पर रायपुर में आयोजित मीडिया कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री(Chief Minister) विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, बुनियादी ढांचे, गरीब कल्याण और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान को मजबूत करने की दिशा में कई बड़े बदलाव देखे हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवधि को भारत के लिए महत्वपूर्ण और परिवर्तनकारी दौर बताया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री(Chief Minister) ने जनधन योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनका लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंचा है। मुख्यमंत्री(Chief Minister) छत्तीसगढ़ में चल रहे आवास निर्माण, रेलवे परियोजनाओं और किसानों को मिलने वाली सुविधाओं को भी विकास की बड़ी उपलब्धियों में शामिल किया। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही हैं।

कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को विकास और आर्थिक मजबूती का दौर बताया। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था, विदेश नीति और बुनियादी ढांचे में हुए बदलावों का उल्लेख किया। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जहां केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कामकाज और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button