Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से, 5 दिनों तक चलेंगी बैठकें

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होकर 17 जुलाई तक चलेगा।

इस दौरान सदन की कुल 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र के दौरान वित्तीय कार्यों के साथ-साथ अन्य शासकीय कार्यों का भी संपादन किया जाएगा।

मानसून सत्र में सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण विधायी और प्रशासनिक कार्यों को सदन के समक्ष रखेगी। वहीं विपक्ष भी जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय ने सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सदन में चर्चा देखने को मिल सकती है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button