Chhattisgarh

मुख्यमंत्री ने जांजगीर-चांपा में विकास कार्यों का किया शुभारंभ

सड़क, पानी और स्वास्थ्य पर फोकस,159 कार्यों का लोकार्पण, 182 का भूमिपूजन

जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री(Chief Minister) विष्णु देव साय ने शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड स्थित पोंड़ी (राछा) गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले को 295 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान कुल 341 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया।

इन परियोजनाओं में 70.10 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 159 पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण किया गया, जबकि 224.90 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 182 नए कार्यों का भूमिपूजन किया गया। सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से जिले में सड़क, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, नगरीय सुविधाओं और ग्रामीण अधोसंरचना का विस्तार होगा।

मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना के बाद परियोजनाओं किया का भूमिपूजन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री(Chief Minister) ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद विभिन्न परियोजनाओं का भूमिपूजन किया और बटन दबाकर पूर्ण हो चुके कार्यों को जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह जांजगीर-चांपा जिले के लिए महत्वपूर्ण दिन है और इन विकास कार्यों से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है।

सड़क, पेयजल, सिंचाई और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को मजबूत करने पर सीएम का फोकस

मुख्यमंत्री(Chief Minister) ने कहा कि सड़क, पेयजल, सिंचाई और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उनका कहना था कि विकास कार्यों का उद्देश्य केवल निर्माण कराना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना भी है।

लोकार्पित 159 कार्यों में जल संसाधन, वन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, सीजीएमएससी तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की परियोजनाएं शामिल हैं। वहीं जिन 182 कार्यों का भूमिपूजन किया गया, उनमें जल संसाधन विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, नगरीय प्रशासन और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद कमलेश जांगड़े, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button