सिंगापुर दौरे पर CM विष्णुदेव साय की अहम बैठक, Gardens by the Bay के अधिकारियों से हरित विकास और इको-टूरिज्म पर हुई चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों सिंगापुर दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंगापुर के प्रसिद्ध Gardens by the Bay के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की।
Gardens by the Bay के अधिकारियों से हुई औपचारिक बैठक
मुख्यमंत्री साय ने अपने पोस्ट में बताया कि उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल के साथ Gardens by the Bay के GM, Master Planning Jason Yeo और Director Lim Chia P Song के साथ औपचारिक बैठक की। इस दौरान बागवानी, संरक्षण, शहरी हरित क्षेत्रों और इको-टूरिज्म के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि Gardens by the Bay से मिलने वाली सीख नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन विकसित करने और पूरे छत्तीसगढ़ में बेहतर हरित क्षेत्र तैयार करने में उपयोगी साबित होगी।
उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इससे सैकड़ों लोगों के लिए रोजगार के अवसर तैयार किए जा सकते हैं।
SINGForum2026 में छत्तीसगढ़ की भागीदारी
मुख्यमंत्री साय ने यह भी बताया कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (MEA) की ओर से नामित किए जाने के बाद छत्तीसगढ़ को पहली बार #SINGForum2026 में भाग लेने का अवसर मिला है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।



