Follow Us on Our Social Media
ChhattisgarhRaipur

राहुल गांधी के प्रदर्शन पर CM विष्णुदेव साय का हमला, बोले- लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है यह राजनीतिक स्टंट

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आचरण लोकतांत्रिक गरिमा के अनुरूप नहीं है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के बाहर किया गया प्रदर्शन एक राजनीतिक स्टंट है और नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से ऐसे व्यवहार की उम्मीद नहीं की जाती।

उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक जैसे मामले को लेकर केंद्र सरकार पहले से गंभीर है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पेपर लीक को “पाप” बता चुके हैं और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा दोबारा पूरी पारदर्शिता के साथ कराई गई और उसका परिणाम भी घोषित हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर युवाओं की आड़ में देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है।

सीएम साय ने कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है और देश की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button