राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज: चंपत राय के इस्तीफे पर फैसला संभव, नए महासचिव की तलाश तेज

दिल्ली। राम जन्मभूमि चढ़ावा चोरी मामले के बीच श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Ram Mandir Trust) की सोमवार को होने वाली बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। बैठक में चढ़ावा चोरी प्रकरण पर एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट, वित्त वर्ष 2025-26 की ऑडिट रिपोर्ट और अन्य वित्तीय मामलों की समीक्षा के साथ महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर भी विचार किया जाएगा।
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद अब ट्रस्ट के सामने सबसे बड़ा सवाल नए महासचिव(Ram Mandir Trust) की नियुक्ति का है। चंपत राय लंबे समय से ट्रस्ट के प्रशासन और मंदिर की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ऐसे में उनके स्थान पर किसे यह अहम दायित्व सौंपा जाएगा, इस पर बैठक में चर्चा होने की संभावना है।
ट्रस्ट की डीड के अनुसार, कोई भी ट्रस्टी एक महीने का पूर्व नोटिस (Ram Mandir Trust) देकर इस्तीफा दे सकता है। वहीं यदि किसी ट्रस्टी पर ट्रस्ट के हितों के खिलाफ काम करने का आरोप हो, तो उसे कारण बताओ नोटिस देकर जवाब और सुनवाई का अवसर दिया जाता है। इसके बाद दो-तिहाई बहुमत से उसे पद से हटाया जा सकता है।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कुल 11 मतदान अधिकार वाले ट्रस्टी हैं। इनमें अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, संस्थापक ट्रस्टी के. परासरन, स्वामी गोविंद देव गिरि, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, स्वामी विश्व प्रसन्नतीर्थ सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। ट्रस्ट के नियमों के अनुसार एक ट्रस्टी का अनुसूचित जाति वर्ग से होना भी अनिवार्य है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक आठ कर्मचारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जांच में किसी ट्रस्टी की लापरवाही या मिलीभगत सामने आती है, तो ट्रस्ट के नियमों और कानून के तहत उनके खिलाफ भी कार्रवाई संभव है। ऐसे में सोमवार की बैठक के फैसलों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

