चक्रवात का कहर: ओडिशा में भारी बारिश और बाढ़, राजस्थान में रिकॉर्ड गर्मी

दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से उठा ‘अर्नब’ चक्रवात (Cyclone) कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसके प्रभाव से कम से कम 9 राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है।
ओडिशा में भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड के खतरे को देखते हुए गुरुवार तक 8,082 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मध्य प्रदेश: जबलपुर समेत 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 16 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश: लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज(Cyclone) समेत 20 शहरों में बारिश जारी है। लखनऊ में बीते 20 घंटों से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।
बिहार व झारखंड: बिहार के 19 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, झारखंड के कई जिलों में झमाझम बारिश जारी है।
उत्तराखंड व हिमाचल: उत्तराखंड में चमोली में लैंडस्लाइड और बद्रीनाथ क्षेत्र में बर्फबारी हुई है, जबकि हिमाचल में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते अगले 5 दिन बारिश के आसार हैं।
राजस्थान में गर्मी का नया रिकॉर्ड
एक तरफ जहां देश के बड़े हिस्से में बारिश हो रही है, वहीं राजस्थान भीषण (Cyclone) गर्मी की चपेट में है। बाड़मेर में तापमान 43.6°C और जैसलमेर में 43.2°C दर्ज किया गया, जो पिछले 15 सालों में सितंबर महीने का सबसे अधिक तापमान है। जोधपुर, बीकानेर और चूरू में भी पारा 40°C के पार बना हुआ है।



