ChhattisgarhBilaspur

डॉक्टर्स डे और सीए डे पर लायंस क्लब बिलासपुर दायित्व ने किया सम्मान समारोह आयोजित

बिलासपुर: राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और सीए डे के अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर दायित्व और लायंस क्लब बिलासपुर शक्ति ने समाज के डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान किया।

लायंस क्लब बिलासपुर दायित्व ने डॉक्टर्स डे के मौके पर डॉ. शालिनी अग्रवाल, डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. स्वप्निल घृतलहरे, डॉ. सोनम खरे, डॉ. चांदनी गुप्ता और डॉ. आशुतोष सिंह का सम्मान किया। वहीं, सीए डे पर सीए दिनेश अग्रवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष एकता मलिक, सचिव डॉ. बरखा रानी सिंह और कोषाध्यक्ष श्वेता अग्रवाल मौजूद रहीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर केवल बीमारियों का इलाज नहीं करते, बल्कि लोगों को नई उम्मीद और जीवन देते हैं। वहीं, चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वहीं, लायंस क्लब शक्ति ने अध्यक्ष रोशनी दीक्षित के नेतृत्व में डॉ. मनोज चंद्राकर, डॉ. सुनील चंदानी, फिजियोथेरेपिस्ट दिलदार पटेल, डॉ. अरविंद श्रॉफ, डॉ. भावना श्रॉफ तथा सीए दिनेश कुमार अग्रवाल और सीए संजय अग्रवाल का सम्मान किया।

कार्यक्रम में क्लब सचिव अरविंद वर्मा और कोषाध्यक्ष विजय लक्ष्मी का विशेष योगदान रहा। दोनों क्लबों ने समाज की सेवा में योगदान देने वाले सभी डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button