फराह खान हुईं भावुक, सुनीता आहूजा से बोलीं- ‘तू मेरी हीरो नंबर वन है’

रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ के नए एपिसोड का एक भावुक वीडियो सामने आया है। इसमें शो की होस्ट Farah Khan, Sunita Ahuja को भावुक होते देख खुद भी इमोशनल हो जाती हैं।
वीडियो में सुनीता आहूजा रोती नजर आती हैं। उन्हें संभालते हुए फराह कहती हैं कि वह सुनीता को तब से जानती हैं, जब वह सिर्फ 16 साल की थीं। उन्होंने बताया कि उस समय सुनीता ने छिपकर शादी की थी और उनका घर Govinda के घर के पास था।
फराह ने सुनीता की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ एक सुपरस्टार की पत्नी बनकर ही नहीं, बल्कि अपने परिवार और बच्चों के लिए हर जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाई है। आज वह कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।
इसके बाद फराह ने गोविंदा की मशहूर फिल्म का जिक्र करते हुए कहा, “गोविंदा दुनिया के ‘हीरो नंबर वन’ होंगे, लेकिन सुनीता… तू मेरी हीरो नंबर वन है।” यह सुनकर सुनीता आहूजा भावुक हो गईं और फराह को गले लगा लिया।
बता दें कि फराह खान पहली बार ‘लॉकअप 2’ को होस्ट कर रही हैं। शो में उनके साथ Riteish Deshmukh भी को-होस्ट की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

