छत्तीसगढ़ में पहली राज्य स्तरीय पुरुष हॉकी लीग, 21 अक्टूबर से होगा मुकाबला
छह टीमें लेंगी हिस्सा; संजू देवी को 51 लाख, मधु सिदार और गीता यादव को 11.12-11.12 लाख की सहायता

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ खेल के क्षेत्र में नई पहल करने जा रहा है। राज्य में देश की पहली राज्य स्तरीय पुरुष हॉकी लीग (hockey leagu) आयोजित की जाएगी। बिलासपुर में होने वाली यह लीग 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेगी। इसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी। लीग की टैगलाइन ‘चलव रे संगी, हॉकी खेलबो’ रखी गई है।
लीग की घोषणा उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गुरुवार को बहतराई स्थित खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में की। उन्होंने कहा कि राज्य में हॉकी को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रतियोगिता का बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लीग आयोजित की जा रही है।
तीन स्वर्ण पदक विजेताओं का सम्मान
समारोह में एशियन गेम्स 2026 की स्वर्ण पदक विजेता संजू देवी और जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 की स्वर्ण पदक विजेता मधु सिदार और गीता यादव को सम्मानित (hockey leagu) किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से संजू देवी के लिए घोषित 51 लाख रुपए की सम्मान राशि का चेक उन्हें सौंपा गया।
वहीं मधु सिदार और गीता यादव के लिए 11.12-11.12 लाख रुपए के विशेष सहायता पैकेज की घोषणा की गई। दोनों खिलाड़ियों को तत्काल 2-2 लाख रुपए की एकमुश्त सहायता के चेक भी दिए गए। खिलाड़ियों के साथ उनके परिजनों को भी शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
बहतराई केंद्र में लिया प्रशिक्षण
अरुण साव ने कहा कि तीनों खिलाड़ियों ने बहतराई केंद्र में प्रशिक्षण लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया है। उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता को मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से जुड़ा बताया। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से युवाओं में आत्मविश्वास, धैर्य और अनुशासन भी विकसित होता है।
खेल सुविधाओं पर भी काम
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने बताया कि बहतराई जिला खेल परिसर (hockey leagu) में करीब 6 करोड़ रुपए से खेल मैदान, हाईमास्ट लाइट समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। करीब 3 करोड़ रुपए से वातानुकूलन और आधुनिक सुविधाओं का विकास प्रस्तावित है। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में कुल करीब 16 करोड़ रुपए की खेल अधोसंरचना विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है।



