Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

भिलाई नगर निगम में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर

भिलाईनगर। भिलाई निगम में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किया गया है। शरद दुबे डाटा एंट्री ऑपरेटर नगर पालिका निगम जगदलपुर से पुनः भिलाई नगर निगम व संजय अग्रवाल कायर्पालन अभियंता भिलाई नगर निगम को नगर पालिका निगम जगदलपुर तबादला किया है।

शंकर सुमन मरकाम उप अभियंता नगर निगम भिलाई को नगर निगम बिलासपुर, चंदन कुमार निर्मल उप अभियंता नगर पालिका निगम भिलाई को नगर पालिका निगम रिसाली में तबादला हुआ है। शशांक शेखर सिंह भदोरिया सहायक राजस्व निरीक्षक नगर पालिका निगम बिरगांव से भिलाई नगर निगम भेजा गया है।

इसी तरह विजय मेहरा उप अभियंता को नगर पालिका परिषद बालोद से नगर पालिका निगम भिलाई , आयुषी सिंह उप अभियंता नगर निगम राजनांदगांव को नगर पालिका निगम भिलाई, आशीष भारती उप अभियंता नगर पंचायत उतई को नगर पालिका निगम भिलाई, पुष्पकर चंद्राकर उप अभियंता नगर पंचायत बलौदा को नगर निगम भिलाई लाया गया है।

दशरथ ध्रुव बने कार्यालय अधीक्षक : भिलाई नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जाते-जाते चार उप अभियंताओं का प्रमोशन कर दिया। दशरथ ध्रुव को कार्यालय अधीक्षक बना दिया तथा बर्खास्त नवीन साहू को बहाल करने का आदेश जारी किया है । दशरथ ध्रुव, सहायक कार्यालय अधीक्षक, सहायक ग्रेड-01 को कार्यालय अधीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। उप अभियंता पद से 4 अधिकारियों को सहायक अभियंता पद पर पदोन्नत किया गया है। जिज्ञासा जैन, नेहा पटेल, चन्द्रकांत साहू व रेवती रमन शर्मा है।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button