Follow Us on Our Social Media
National

19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: दिल्ली-यूपी-बिहार में आंधी के साथ बरसेंगे बादल, कई इलाकों में बढ़ी बाढ़ की आशंका

दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून (rain) एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 19 राज्यों के लिए भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) के कारण उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग ने राजधानी में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहेगा।

यह भी पढ़े: सैटेलाइट से सुपर कंप्यूटर तक: जानिए मौसम विभाग कैसे लगाता है बारिश का सटीक पूर्वानुमान

भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश (rain) का अलर्ट जारी किया गया है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, कानपुर, बरेली, सीतापुर, शाहजहांपुर, बहराइच और लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। लखनऊ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बिहार में भी मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। गया, रोहतास, बक्सर, नालंदा, नवादा, भागलपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार समेत कई इलाकों में भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश का असर

वहीं, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश (rain) का असर देखने को मिलेगा। असम और मेघालय में सप्ताहभर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 17 और 18 अगस्त को भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button