ChhattisgarhRaipur

लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह आयोजित

निबंध प्रतियोगिता के जरिए युवाओं को इतिहास से जोड़ने की पहल

रायपुर | प्रदेश में लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा लोकतंत्र(Democracy) सेनानियों के सम्मान और आपातकाल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से नई पीढ़ी को परिचित कराने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर के लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया, वहीं आपातकाल विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने आपातकाल के दौर को भारतीय लोकतंत्र(Democracy) के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय बताते हुए उसके विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोगों के योगदान को भी याद किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से नई पीढ़ी को आपातकाल के इतिहास और लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल की घटनाओं को जानना और समझना आने वाली पीढ़ियों के लिए आवश्यक है, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान के महत्व को बेहतर ढंग से समझा जा सके।

मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र(Democracy) सेनानियों के योगदान को राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button