Follow Us on Our Social Media
EntertainmentNational

‘कपूर परिवार से हूं, लेकिन अलग हूं’: करीना का बड़ा बयान, दायरा में पुलिस अफसर बनकर दिखाएंगी नया अंदाज

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena) खान जल्द ही फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान करीना ने अपने किरदार के साथ-साथ कपूर परिवार से अपने जुड़ाव और अभिनय को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह कपूर परिवार का हिस्सा हैं, लेकिन परिवार के दूसरे सदस्यों से उनका काम अलग है।

‘दायरा’ में पुलिस अफसर बनीं करीना

करीना (Kareena) फिल्म में एक संवेदनशील और आकर्षक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। इससे पहले वह फिल्म ‘तलाश’ में भी पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आ चुकी हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि दोनों फिल्मों के किरदार बिल्कुल अलग हैं। ‘दायरा’ में उनका किरदार पारंपरिक रूप से दिखाए जाने वाले सख्त या रफ-टफ महिला पुलिस अधिकारी जैसा नहीं है।

करीना ने कहा कि पुलिस अधिकारी होने का मतलब यह नहीं है कि किसी महिला को अपना स्त्रीत्व छोड़ना पड़े। इसलिए फिल्म में उनके किरदार की संवेदनशीलता और स्त्रीत्व को बरकरार रखने की कोशिश की गई है।

मां बनने के बाद खुद को बेहतर कलाकार मानती हैं

करीना (Kareena) ने यह भी कहा कि मां बनने के बाद उन्हें लगता है कि वह पहले से बेहतर कलाकार बन गई हैं। उनके मुताबिक जिंदगी के अनुभवों ने उनके अभिनय को और गहराई दी है।

‘कपूर परिवार से हूं, लेकिन अलग हूं’

अपने फिल्मी परिवार को लेकर करीना ने कहा कि अभिनय उनके लिए जुनून है। उन्होंने बताया कि कपूर परिवार के कई सदस्य निर्देशन और निर्माण से जुड़े रहे हैं, जबकि उनका पूरा ध्यान अभिनय पर रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि वह परिवार का हिस्सा होते हुए भी अपने काम के मामले में अलग हैं।

18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ‘दायरा’ में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म सच्ची घटना से प्रेरित बताई जा रही है। यह 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button