ChhattisgarhRailway

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: मेगा ब्लॉक से कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले, नवंबर तक रहेगा असर

रायपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक मरम्मत और रखरखाव के लिए 3 जुलाई से 17 नवंबर 2026 तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक हर मंगलवार और शुक्रवार को रहेगा। रेलवे के अनुसार, यह काम यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर रेल संचालन के लिए किया जा रहा है।

मेगा ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, कुछ को बीच रास्ते तक ही चलाया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है।

प्रभावित ट्रेनों में हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस (17005/17006), टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस (18109/18110) और बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (18113/18114) शामिल हैं, जो अलग-अलग निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेंगी।

इसके अलावा आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (13287/13288) कुछ दिनों तक राउरकेला तक ही चलेगी और कुछ तारीखों पर बदले हुए मार्ग से संचालित होगी। वहीं योगनगरी ऋषिकेश–पुरी उत्कल एक्सप्रेस (18478) भी तय तारीखों पर परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी जरूर जांचने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button