BusinessNational

Jio IPO: दुनिया की दिग्गज कंपनियों को होगा बड़ा फायदा, जानिए Reliance Jio में किसकी कितनी हिस्सेदारी

दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल इकाई Jio Platforms एक बार फिर सुर्खियों में है।

कंपनी ने अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर दिया है और अब इसका बहुप्रतीक्षित आईपीओ (Jio IPO) लॉन्च होने की तैयारी में है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ बन सकता है, जिसके जरिए करीब 37,700 करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं।

ड्राफ्ट के अनुसार, कंपनी 27 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी करेगी, जो पोस्ट-इश्यू इक्विटी का लगभग 2.9 प्रतिशत हिस्सा होगा। यह पूरा इश्यू फ्रेश शेयरों का होगा, यानी मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी नहीं बेचेंगे।

इस आईपीओ को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि इसमें दुनिया की दो दिग्गज टेक कंपनियां—Meta (Facebook) और Google—की हिस्सेदारी भी शामिल है। अगर भविष्य में ये कंपनियां अपनी हिस्सेदारी बेचती हैं, तो उन्हें भारी मुनाफा हो सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Jio Platforms में सबसे बड़ी हिस्सेदारी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की है, जो लगभग 66 से 67 प्रतिशत तक मानी जाती है। इसके अलावा 2020 में कई वैश्विक निवेशकों ने जियो में बड़ा निवेश किया था।

Meta (Facebook) ने जियो प्लेटफॉर्म्स में करीब 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी, जिसके लिए लगभग 43,574 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था। वहीं Google के पास लगभग 7.73 प्रतिशत हिस्सेदारी है, और उसने करीब 33,737 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

अगर IPO के बाद जियो का अनुमानित मूल्यांकन करीब 137 अरब डॉलर तक पहुंचता है, तो Meta और Google दोनों के निवेश मूल्य में कई गुना बढ़ोतरी हो सकती है। इसी कारण बाजार में इसे “छप्परफाड़ कमाई” का मौका बताया जा रहा है।

इसके अलावा सिल्वर लेक, KKR, विस्टा इक्विटी, जनरल अटलांटिक और अन्य वैश्विक निवेशक भी जियो प्लेटफॉर्म्स में हिस्सेदार हैं। कंपनी IPO से मिलने वाली राशि का बड़ा हिस्सा अपने कर्ज को कम करने और सामान्य कारोबारी जरूरतों पर खर्च करेगी।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button