Chhattisgarh

भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान आज से शुरू, 21 जून तक जनता के बीच पहुंचेंगे नेता

रायपुर। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा आज 5 जून से प्रदेशव्यापी महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर रही है। यह अभियान 21 जून तक चलेगा, जिसके तहत मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता सीधे जनता के बीच पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे।

भाजपा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अभियान के दौरान विभिन्न स्तरों पर जनसंपर्क, संवाद और संगठनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 10 जून को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस और विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न वर्गों के लोगों को जोड़ने के लिए प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

12 से 14 जून तक होगी मंडल स्तर पर संकल्प सभाएं

अभियान के अगले चरण में 12 से 14 जून तक मंडल स्तर पर संकल्प सभाएं आयोजित होंगी। इन सभाओं में कार्यकर्ता और पदाधिकारी सरकार की योजनाओं और संगठन के आगामी लक्ष्यों को लेकर चर्चा करेंगे। वहीं 15 से 17 जून तक गांव, बस्ती और बूथ स्तर पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां भाजपा नेता आम जनता से सीधे संवाद करेंगे और स्थानीय समस्याओं से भी अवगत होंगे।

इसके बाद 17 से 20 जून तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे। अभियान का समापन 21 जून को बड़े पैमाने पर आयोजित योग दिवस कार्यक्रमों के साथ होगा।

विशेष कार्यक्रम में सीएम मुख्य अतिथि

इधर, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज रायपुर स्थित राजीव स्मृति वन में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की थीम “प्रकृति से प्रेरित जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” रखी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि वन मंत्री केदार कश्यप विशिष्ट अतिथि रहेंगे। इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का भी शुभारंभ किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button