Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई इलाकों में आज भी भारी बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। राजधानी रायपुर समेत कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिनों तक भी बारिश का सिलसिला बने रहने के आसार हैं।

रायपुर में छाए रहेंगे बादल

राजधानी रायपुर में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। शहर में अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटों में उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। सरगुजा और रायपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हुई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान दुर्ग में 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

बागबाहरा में सबसे ज्यादा 14 सेमी बारिश

बारिश के आंकड़ों के मुताबिक बागबाहरा में सबसे ज्यादा 14 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। महासमुंद, छुरा, राजिम और कोमाखान में 11-11 सेंटीमीटर बारिश हुई। आरंग, भटगांव, भाखरा, बिहारपुर और लटोरी में 9-9 सेंटीमीटर, जबकि कुरूद, प्रतापपुर और गरियाबंद में 8-8 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

मगरलोड, कांसाबेल, कुनकुरी और मनोरा में 7-7 सेंटीमीटर, जबकि छाल, चंद्रपुर, दुलदुला, खरोरा और चलगली में 6-6 सेंटीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा क्षेत्र में बने मौसम तंत्र का असर छत्तीसगढ़ पर पड़ रहा है। झारखंड और उससे लगे क्षेत्र में बने अवदाब के कारण भी बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button