अमेरिका में भारतीय मूल के मां-बेटे की हत्या, बड़े बेटे पर लगे आरोप; ChatGPT पर सर्च किया था मारने का तरीका

मैसाचुसेट्स। अमेरिका के मैसाचुसेट्स में भारतीय मूल के 17 वर्षीय किशोर अर्जुन अरविंद पर अपनी मां और छोटे भाई की हत्या (MURDER) का गंभीर आरोप लगा है। घटना एक्टन शहर में परिवार के घर में हुई।
पुलिस के मुताबिक, अर्जुन ने कथित तौर पर अपनी 45 वर्षीय मां सुधा वेंकटेशन और 14 वर्षीय भाई सिद्धार्थ अरविंद पर जानलेवा हमला किया और इसके बाद मां की होंडा एकॉर्ड कार लेकर फरार हो गया।
बड़े बेटे को पुलिस ने लिया हिरासत में
अधिकारियों ने रातभर तलाश के बाद बुधवार सुबह अर्जुन को वेलैंड के एक पार्किंग स्थल से हिरासत में लिया। उसके खिलाफ हत्या के दो मामलों के अलावा परिवार के सदस्य से मारपीट, मारपीट, बिना अनुमति वाहन चलाने और मोटर वाहन चोरी करने जैसे आरोप लगाए गए हैं।
यह भी पढ़े: अमेरिका में इमिग्रेशन फाइलिंग होगी ऑनलाइन, ग्रीन कार्ड और वर्क परमिट आवेदनों पर पड़ेगा असर
मामले का खुलासा मंगलवार शाम उस समय हुआ, जब परिवार के घर पहुंची (MURDER) एक ट्यूटर को अंदर कोई नहीं मिला। उसने अर्जुन के पिता से संपर्क किया। पिता ने भी परिवार से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
अलग-अलग कमरे में पड़ा था शव
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को मां और बेटे के शव (MURDER) घर के अलग-अलग हिस्सों में मिले। दोनों के शरीर पर चोट के निशान थे। हालांकि मेडिकल एग्जामिनर ने अभी मौत की सटीक वजह और इस्तेमाल किए गए हथियार की जानकारी जारी नहीं की है।
जांच में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। मिडलसेक्स काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी कार्यालय के अनुसार, अर्जुन हाल में कथित तौर पर चिंताजनक व्यवहार कर रहा था। जांचकर्ताओं को इंटरनेट और ChatGPT पर परिवार की हत्या से जुड़े काल्पनिक विचारों की सर्च किए जाने के संकेत मिले हैं।
पुलिस और अभियोजन पक्ष पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



