Uncategorized

आज से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, 36 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

प्रदेशभर में आज से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो रही है। इस अभियान के तहत पांच वर्ष तक के 35 लाख 98 हजार 904 बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दो बूंद जीवन रक्षक दवा पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के सफल संचालन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

अभियान के लिए प्रदेशभर में 28,791 टीमें गठित की गई हैं, जिनमें 57 हजार से अधिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की तैनाती की गई है। ये टीमें बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक देने के साथ-साथ अभियान की निगरानी भी करेंगी।

बूथ दिवस के बाद 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी, जो बूथों तक नहीं पहुंच पाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश के सभी 33 जिलों में अभियान को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button