Follow Us on Our Social Media
National

कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन श्रीलंका की बढ़त 50 रन के पार, सोनल-केशारा ने संभाला मोर्चा

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज पांचवां और आखिरी दिन है। श्रीलंका ने चौथे दिन के स्कोर 6 विकेट पर 229 रन से आगे खेलना शुरू किया। आखिरी दिन टीम की नजरें भारत के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने पर हैं, जबकि भारतीय गेंदबाज जल्द से जल्द श्रीलंका की पारी समेटने की कोशिश में जुटे हैं।

सोनल और केशारा की जोड़ी क्रीज पर

पांचवें दिन खेल की शुरुआत के समय श्रीलंका की ओर से सोनल दिनुषा और केशारा क्रीज पर मौजूद हैं। श्रीलंका की कुल बढ़त 50 रन के पार पहुंच चुकी है। सोनल इस सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं और इससे पहले खेली गई तीन पारियों में दो शतक लगा चुके हैं। ऐसे में श्रीलंका को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है।

भारत को चार विकेट जल्दी लेने की चुनौती

भारत ने पहली पारी में श्रीलंका पर 213 रन की बढ़त हासिल की थी। इसके बाद श्रीलंका ने दूसरी पारी में छह विकेट गंवाकर 229 रन बनाए और 16 रन की बढ़त के साथ चौथे दिन का खेल समाप्त किया था। अब भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंका के बाकी चार विकेट जल्द हासिल करने की चुनौती है।

दूसरी पारी में भारत के सभी पांच गेंदबाजों ने कम से कम एक विकेट हासिल किया है। मानव सुथार को अब तक दो विकेट मिले हैं। भारत की कोशिश होगी कि श्रीलंका को कम से कम स्कोर पर रोककर मैच में जीत की स्थिति बनाई जाए।

बारिश भी डाल सकती है खलल

कोलंबो में पांचवें दिन मौसम भी मैच के नतीजे को प्रभावित कर सकता है। आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई गई है। खेल शुरू होने के बाद शुरुआती घंटों में बारिश की आशंका है, जबकि दिन के आखिरी सत्र में भी मौसम खराब हो सकता है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए बचे हुए समय का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना अहम होगा।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button