Follow Us on Our Social Media
National

IIT दिल्ली में PM मोदी का मजाकिया अंदाज, बोले- ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं हूं…’, हंस पड़े छात्र

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में हल्के-फुल्के अंदाज में छात्रों से जुड़ी एक बात कही, जिसे सुनकर समारोह में मौजूद लोग हंस पड़े।

PM मोदी ने कहा कि हर छात्र के मन में अपने आने वाले कल की अलग तस्वीर होगी। कोई अपनी पहली सैलरी का इंतजार कर रहा होगा, तो कोई नए शहर में नई शुरुआत की तैयारी कर रहा होगा। कुछ छात्र अपना पहला स्टार्टअप शुरू करने का सपना देख रहे होंगे, जबकि कुछ ने अगली प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का लक्ष्य बनाया होगा।

इसी दौरान प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन कुछ तो चलता होगा…” उनकी यह बात सुनकर कार्यक्रम में मौजूद छात्र और अन्य लोग हंस पड़े।

चुनौतियों से घबराने के बजाय समाधान खोजें

प्रधानमंत्री ने छात्रों को चुनौतियों का सामना करने की सलाह देते हुए कहा कि जब भी कोई बड़ी चुनौती सामने आए तो घबराना नहीं चाहिए। उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर हल करने की कोशिश करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जो लोग नई चुनौतियों के लिए नए समाधान खोजने का साहस रखते हैं, वे उन्हीं चुनौतियों को अवसर में बदल सकते हैं।

IIT दिल्ली के इस दीक्षांत समारोह में 3,000 से अधिक छात्र शामिल हुए, जिनमें 587 PhD स्कॉलर भी थे। प्रधानमंत्री ने मेधावी छात्रों को संस्थान के प्रमुख सम्मान भी प्रदान किए।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button