Follow Us on Our Social Media
National

एशियन पैरा गेम्स में प्रवीण कुमार का गोल्डन धमाका, बंटी ने भी जीता सिल्वर मेडल

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन पैरा एथलीट प्रवीण कुमार ने पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया। वहीं, भारत के ही बंटी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस तरह भारत ने इस स्पर्धा में पहला और दूसरा स्थान हासिल कर दोहरी सफलता दर्ज की। प्रवीण ने लगातार दूसरी बार इस प्रतियोगिता में हाई जंप का स्वर्ण पदक जीता है।

2.05 मीटर की छलांग लगाकर बनाया रिकॉर्ड

21 अक्टूबर को आइची-नागोया में आयोजित प्रतियोगिता में प्रवीण कुमार ने 2.05 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही उन्होंने एशियन पैरा गेम्स का अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले उन्होंने पिछले संस्करण में 2.02 मीटर की छलांग के साथ रिकॉर्ड बनाया था।

इसी स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी बंटी ने 1.92 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर मेडल हासिल किया। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ छलांग रही। पुरुषों की टी44 और टी64 श्रेणियों को संयुक्त रूप से आयोजित किए जाने के कारण दोनों खिलाड़ियों ने एक ही स्पर्धा में हिस्सा लिया।

जन्म से दिव्यांग, मेहनत से हासिल किया मुकाम

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रहने वाले प्रवीण कुमार जन्म से ही दिव्यांग हैं। उनका एक पैर दूसरे पैर से छोटा है, लेकिन उन्होंने अपनी शारीरिक चुनौतियों को सफलता के रास्ते में बाधा नहीं बनने दिया। किसान परिवार से आने वाले प्रवीण की शुरुआत से ही खेलों में रुचि रही है। कड़ी मेहनत और लगातार अभ्यास के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

टोक्यो से पेरिस तक जारी रहा शानदार सफर

प्रवीण ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में रजत पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित की थी। इसके बाद उन्होंने एशियन पैरा गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल हासिल किया। पेरिस पैरालंपिक 2024 में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया था। अब एशियन पैरा गेम्स 2026 में लगातार दूसरी बार हाई जंप का गोल्ड जीतकर उन्होंने अपनी उपलब्धियों में एक और बड़ी कामयाबी जोड़ दी है।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button